टाटीझरिया: टाटीझरिया के धरमपुर में 651 कलशों के साथ गायत्री महायज्ञ का भव्य आगाज, श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
टाटीझरिया के धरमपुर में 651 कलशों के साथ गायत्री महायज्ञ का भव्य आगाज हुआ। छठ घाट से भरा गया पवित्र जल, श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर गांव में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं देवी मंडप जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के शुभारंभ का।