इचाक: ईचाक में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
ईचाक थाना क्षेत्र के लुंदरू गांव में विवाहिता संगीता कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने विषपान से मौत बताई, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, संगीता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार दोपहर शव को चुपचाप ले जाया जा रहा था, लेकिन विरोध के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।