महोबा: महोबा जिला पुरुष चिकित्सालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नव नियुक्त कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 जिला पुरुष चिकित्सालय महोबा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा-महोबा के संरक्षक सुनील कुमार शर्मा द्वारा संगठन के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, जिला मंत्री करन सिंह व अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी गयी। इस शपथ ग्रहण समारोह मे मंच का संचालन कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।