सैदपुर: हंगामे और नारेबाजी के बीच नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 14 करोड़ का बजट पास, कई सभासदों ने नपं के गेट पर दिया धरना
सैदपुर नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक हंगामे, नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के बीच संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए करीब 16 करोड़ रुपये के सापेक्ष 14 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।