सिरसागंज: थाना अरांव क्षेत्र में बाईपास अम्बेडकर पार्क से पुलिस टीम ने दहेज मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव पुलिस ने वांछित 2 अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में यह कार्यवाही की गई है। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्तगण मोहनलाल उर्फ लाले व रेब सिंह निवासीगण ग्राम बझेरा बुजुर्ग थाना अरांव को बाईपास अंबेडकर पार्क से पकड़ा है।