राष्ट्रीय बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर लौटे अंशुमान का शाहीखोला में जोरदार स्वागत
12 वर्षीय अंशुमान शाही ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पिथौरागढ़ और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। शाहीखोला में उनके स्वागत के दौरान बड़े स्तर पर आयोजन हुआ जिसमें प्रशासनिक प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।