अभिलाषा एकेडमी ने रक्षा बंधन पर पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में अभिलाषा एकेडमी ने रक्षा बंधन से पहले पेड़ों और जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लिया। डॉ. किशोर कुमार पंत ने इसे वैज्ञानिक और सामाजिक जरूरी बताया।