कांके: झारखण्ड जगुआर परिसर में राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Nov 15, 2025 झारखण्ड जगुआर परिसर में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे से झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में जवानों, अधिकारियों और उनके परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने में योगदान देना था।