कांके: मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल और सीएम होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Nov 15, 2025 मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस समारोह का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान को झारखंड की थीम पर सजाया गया है, जहां मंच पर राज्य की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।