धार: धार में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में अहम बैठक, सरदारपुर और रायण में विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र
Dhar, Dhar | May 22, 2025 धार जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक धार में संपन्न हुई। यह बैठक सरदारपुर एवं रायण क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।