अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 7 के के पास ग्रामीणों ने डामर सड़क के निर्माण कार्य को करवाया बंद
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा अनूपगढ़ के गांव 7के से 10के तक डेढ़ किलोमीटर डामर सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क की अनुमानित लागत लगभग 37लाख रुपए है। आज शनिवार सुबह 8:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।एसडीएम सुरेश राव ने जांच के आदेश दिए।