अनूपगढ़: अनूपगढ़ की प्रेम नगर के निवासियों ने सांसद कुलदीप इंदौरा को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया
श्रीगंगानगर लोकसभा के सांसद कुलदीप इंदौर आज शुक्रवार शाम 5:30 बजे अनूपगढ़ के प्रेम नगर पहुंचे। उनके पहुंचने पर स्वागत किया। प्रेम नगर के निवासियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया है। सांसद कुलदीप इंदौरा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने मुख्य रूप से अनूपगढ़ से लंबी दूरी की ट्रेन शुरू करवाने और सिंचाई पानी तथा पेयजल से सम्बंधित मांगो से अवगत करवाया है।