अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 22 ए सहित अन्य गांवों में एसडीएम सुरेश राव ने वाटर वर्क्स की डिग्गियों का किया निरीक्षण
अनूपगढ़ एसडीएम सुरेश राव पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सक्रिय हैं। आज शुक्रवार शाम 5 बजे तक एसडीएम ने गांव 22ए,23ए और नाहरावाली में स्थित वाटर वर्क्स की डिग्गियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं पानी आपूर्ति प्रबंधन,पाइपलाइन की स्थिति, साफ पानी की उपलब्धता तथा वितरण प्रणाली का जायजा लिया गया।