संतकबीरनगर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 5,31,000 रुपये वापस दिलाए। शशीकला मौर्या के फर्म खाते से आरटीजीएस के माध्यम से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई थी। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने पूरी धनराशि वापस कराई। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।