धोरैया: बीएन कॉलेज धोरैया की छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
बीएन कॉलेज धोरैया की छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्र-छात्राओं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेते हुए महाविद्यालय परिसर से रैली निकाल कर धोरैया थाना, प्रखंड कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग से गंगदौरी गांव पहुंचे. ग्रामीणों को मताधिकार का महत्व एवं मतदान के लिए जागरूक किया.