धोरैया: धोरैया थाना में 107 से संबंधित विशेष कैंप कोर्ट का हुआ आयोजन, करीब 200 लोगों ने भरा बंध पत्र
धोरैया थाना परिसर में चुनाव के मद्देनजर 107 से संबंधित विशेष कैंप कोर्ट लगाया गया।कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में 200 लोगों ने 107 के मामले में बंध पत्र भरा। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के 720 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है वहीं 10 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है।