धोरैया: भल्लू गांव में आयोजित भागवत कथा का हुआ समापन, गांव में रहा उत्साह का माहौल
भल्लू गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का समापन हो गया। कथावाचक भागवत शरण जी महाराज के मुखारविंद से श्रोता भक्तजनों ने कथा का रसपान किया। अंतिम दिन कई तरह की झांकी निकाली गई ,जो आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय ग्रामीणों ने कथा को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।