निरसा में विधायक अरूप चटर्जी ने 500 से अधिक छठ व्रतियों के बीच किया कद्दू वितरण
निरसा में छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को सिनेमा मोड़ पर विधायक अरूप चटर्जी की ओर से 500 से अधिक छठ व्रती माताओं एवं श्रद्धालुओं के बीच कद्दू का वितरण किया गया। 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहे चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्रतियों की सेवा एवं सहयोग करना था। इस दौरान विधायक ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
News Nirsa