हर साल की तरह इस साल भी बुधवार की रात 8:00 बजे रिबन काट करके पूजा अर्चना के बाद विधिवत रूप से रामलीला की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजकों ने आए हुए लोगों से हर रोज़ रामलीला देखने आने की अपील भी की। पहले दिन विष्णु भगवान की पूजा के साथ इसको शुरूआत किया गया।