जगाधरी: ज्योति होटल के सामने शराब पीकर हंगामा करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जांच अधिकारी कुशल पाल ने 2:00 बजे बुधवार को जानकारी देते बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंगलवार की देर रात दो लड़के शराब पीकर सड़क के बीच में हुल्लड़ हंगामा कर रहे हैं। जिससे लोगों को आवाजावी में परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचकर विजय और कवलजीत नामक दो लड़कों को गिरफ्तार किया था। जिसमें देर रात दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।