हरदोई: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से घायल एक मजदूर की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026 सीमेंटेड स्लैब को पुल के ढांचे पर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए क्रेनें लगाई गई थीं, स्लैब को ऊपर उठाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे आ गिरा। मलबे में दबे राहुल और राजेश्वर को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते मे राहुल की मौत हो गई।