काको: काजी दौलतपुर में गायत्री महायज्ञ के लिए 5 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा
काजी दौलतपुर में गायत्री महायज्ञ के आयोजन को लेकर 5 अप्रैल, रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। जबकि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तक भी जोर-शोर से चल रही हैं।