तेलमा जमालुद्दीपुर में 630 मीटर सीसी सड़क और डॉ. अंबेडकर मनरेगा पार्क का लोकार्पण
बलिया: बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीपुर गांव में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक हंसू राम ने पूर्वांचल विकास निधि के राज्यांश से निर्मित 630 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ब्लॉक द्वारा निर्मित डॉ. अंबेडकर मनरेगा पार्क एवं खेल मैदान का भी उद्घाटन किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक हंसू राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और खेल संसाधनों का विकास प्राथमिकता है। उन्होंने उद्घाटित मनरेगा पार्क में वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट के साथ मिनी जिम स्थापित कराने की घोषणा भी की।
इस दौरान बीडीओ सूर्य प्रकाश एवं चकबंदी एसओसी सचिन्द्र सिंह सहित समाजसेवी अरबाज खान, छोटेलाल यादव, प्रिंसिपल मुखराम प्रसाद, भाजपा नेता विपिन मिश्र, डॉ. दयानंद वर्मा, धर्मनाथ गुप्ता, सुधीर मिश्रा, राजनाथ यादव, अंबरेश, अनिल सिंह, पूर्व प्रधान कैथी गुड्डू सिंह, अंबरेश सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, अरविंद कुमार, रामाशीष चौहान एवं रोजगार सेवक यशवंत वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन सुरेश एवं अरबाज खान ने किया।
ग्रामीणों के लिए एक और बड़ी विकास परियोजना के तहत तेलमा जमालुद्दीपुर गांव के मुख्य नहर मार्ग का करीब 19 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन और संपर्क व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers
#BeltharaRoad #Ballia #HansuRam #RuralDevelopment #DevelopmentWork #CCRoad #AmbedkarPark #MGNREGA #SportsGround #VikasKiRaftar #UttarPradesh #PurvanchalDevelopment #VillageDevelopment #InfrastructureDevelopment