गोरखपुर: फायरिंग से दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाईं आर्म्स एक्ट की धाराएं
गोरखपुर के कैण्ट थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।कैण्ट थाना पुलिस ने संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि 25 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान उसने अपनी .32 बोर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी थी