झांसी: झांसी कारखाना में 'रेल मंजूषा' पत्रिका का विमोचन मुख्य कारखाना प्रबंधक ने किया
Jhansi, Jhansi | May 29, 2025 भारतीय रेलवे के लिए सर्वाधिक वैगन मरम्मत करने वाला वैगन वर्कशांप, झांसी के सी.डब्ल्यू.एम. कॉन्फैन्स हॉल में राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित "रेल मंजूषा" पत्रिका का विमोचन मुख्य कारखाना प्रबन्धक अजय श्रीवास्तवा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "रेल मंजूषा" पत्रिका राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम है