गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर की बेटी प्रियंका महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय में किया टॉप, राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव की बेटी प्रियंका महतो ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में प्रियंका महतो को एमए अंग्रेजी में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित