पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए स्वीप टीम की अहम बैठक, एक हफ्ते में प्लान बनने के निर्देश
पिथौरागढ़ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के तहत स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह में विस्तृत योजना तैयार करने को कहा। खासकर युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगों और नए मतदाताओं पर फोकस होगा।