सतबरवा: सतबरवा एसबीआई एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने सहायक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर ₹56 हजार उड़ाए
सतबरवा एसबीआई के एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदलकर सहायक शिक्षक के खाते से 56 हजार रूपए उड़ा लिए। भुक्तभोगी शिक्षक शमीम अंसारी ने सतबरवा थाना में शिकायत दर्ज करायी है। शाखा प्रबंधक मनीष प्रसाद ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि घटना रविवार शाम पांच बजे की है।