बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने लोहे की टोंटी चोरी के मामले में आरोपित अय्यूब को गिरफ्तार किया
Baghpat, Bagpat | Aug 12, 2026 बुधवार की शाम करीब साढे पांच बजे पलंबर अलीहसन निवासी गुराना बडौत हाल निवासी जिला अस्पताल बागपत के मुताबिक जिला अस्पताल बागपत से लोहे की टोंटी चोरी कर ले जाते समय आरोपित अय्यूब निवासी बिलौचपुरा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गई लोहे की एक टोंटी और टोंटी खोलने वाला रिंच बरामद किया।