चूरू: एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने चूरू तहसील में जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की बैठक ली
Churu, Churu | Nov 27, 2024 एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने चूरू तहसील के जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक ली और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ एवं गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए, इसके लिए अभी से ही रूपरेखा बनाकर काम करें।