हमीरगढ़: मंगरोप में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, आकर्षक सजावट से जगमगाए मोहल्ले
हमीरगढ़। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मंगरोप कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। इससे एक दिन पहले ही जामा मस्जिद सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया,जिससे पूरा कस्बा रोशनी से जगमगा उठा। जामा मस्जिद की विशेष सजावट की गई, वहीं बिसायती मोहल्ले में टेंट लगाकर आकर्षक साज-सज्जा की गई।