जगदीशपुर: ट्रैकों से अवैध वसूली का वीडियो सामने आया, बाईपास थाना अध्यक्ष निलंबित, दो पर FIR दर्ज
मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बाईपास थाना अध्यक्ष चन्वीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ताकि मामले का सच सामने आ सके। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वीडियो में दिख रहे दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बाईपास थाने में ही प्राथमिकी दर्ज की गई है वरीय पुलिस अधीक्षक