अंबिकापुर: सरगुजा जिले के दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मरीजों को इलाज के साथ-साथ पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।