मिर्ज़ापुर: गढ़वा गांव में विपक्षियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग के साथ की मारपीट, महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट कर बुजुर्ग का हाथ तोड़ दिया। मड़िहान कोतवाली में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला रीता देवी पति रामसागर ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।