मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी इलाके में अचानक सड़क धंसने से प्लाईवुड लदी पिकअप धंस गई, प्लाईवुड खाली कर निकाला गया वाहन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी इलाके में प्लाईवुड लादकर जा रही पिकअप अचानक सड़क धसने से उसका एक पहिया धंस गया, जबकि एक अन्य पहिया हवा में उठ गया। स्थानीय लोगों की मदद से प्लाईवुड को खाली करने के बाद किसी तरीके से पिकअप को बाहर निकाला गया। इस क्षेत्र में कई बार सड़क धंस चुकी है।