मिर्ज़ापुर: हरसिंगपुर गांव में रुद्राक्ष की माला को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चिल्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव में रुद्राक्ष की माला को लेकर दो पक्षों में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। चिल्ह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रुद्राक्ष की माला को लेकर विवाद होने का मामला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।