कानपुर: सीसामऊ से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, सजा बरकरार, बांटी गई मिठाई
सीसामऊ से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर दी।सजा को बरकरार रखा। आगजनी प्रकरण में इरफान सोलंकी को सजा हुई थी। जमानत मंजूर होने के बाद उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के केंद्रीय कार्यालय पर नसीम सोलंकी ने सभी को मिठाई खिलाई और कहा कि फैसले से उनके चुनाव को मजबूती मिलेगी।