कानपुर: फजलगंज थाना क्षेत्र में सपा समर्थक को छुड़ाने के मामले में कई लोगों पर हुई FIR, एडीसीपी महेश कुमार ने दी जानकारी
एडीसीपी महेश कुमार ने गुरुवार 11:00 जानकारी देते हुए बताया कि, फजलगंज थाना में सपा समर्थक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वरुण जायसवाल उर्फ गोलू समेत 127 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। सपा विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने में हंगामा करने के साथ ही धरना भी दिया था।