कानपुर: बिठूर की रामा यूनिवर्सिटी में फुटबॉल मैच के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, आधा दर्जन से अधिक छात्र हुए घायल
बिठूर की रामा यूनिवर्सिटी में बुधवार शाम 7:00 बजे फुटबॉल मैच के दौरान एलएलबी और एमबीबीएस के छात्र आपस में भिड़ गए। मैच के दौरान हूटिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव हो गया।इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स की कारों के शीशे टूट गए। वहीं आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।