पीथमपुर के बगदून में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार सदमे में।पीथमपुर के बगदून निवासी 28 वर्षीय युवक शाहरुख ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि युवक ने घर में लगे बल्ली पर रस्सी बांधकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।