इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ली गई देश सेवा की शपथ
Iglas, Aligarh | Oct 14, 2026 इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 द्वारा सेवा संकल्प अभियान का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ देश सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान मेरे सपनों का भारत विषय पर एक विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।