विद्यापति नगर: मॉडल इंटर विद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता किट वितरित, स्वास्थ्य और मासिक धर्म प्रबंधन पर दी जानकारी
विद्यापतिनगर प्रखंड के विद्यापति मॉडल इंटर विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सखी सहायता केंद्र द्वारा छात्राओं के बीच स्वच्छता किट वितरित की गई। किट में सैनिटरी पैड, सैनिटाइजर, एंटीसेप्टिक रुमाल और कॉटन शामिल थे। शिक्षिकाओं ने किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।