राजपुर: बंद गुमटी से देशी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Rajpur, Buxar | Jun 22, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बंद गुमटी से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई तियरा-मनोहरपुर मोड़ के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके की एक बंद गुमटी में हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।