डुमरा: सीतामढ़ी समाहरणालय में डीएम ने लगाया जनता दरबार, लोगों के आवेदनों पर की सुनवाई
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय में शुक्रवार को 1:30 पर आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनता दरबार में आए परिवादियों के द्वारा आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं रखी गई जिनके समाधान की दिशा में जिलाधिकारी के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।