डुमरा: जिलाधिकारी ने लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत 9 मामलों की सुनवाई की
सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा शुक्रवार को 2:00 बजे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के द्वितीय अपील के कुल 9 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 02 पर आदेश दिया गया। जबकि अन्य मामले की निपटारे के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी गई डीएम ने इस दौरान दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद फैसला दिया।