हुज़ूर: भोपाल के लोहाबाजार में विसर्जन घाट से लौट रहे युवक को दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारकर लूटा
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2025 भोपाल के लोहाबाजार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह विसर्जन घाट से लौट रहे युवक से दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू मारकर लूटपाट की। बदमाशों ने युवक से दो तोला सोने की चेन, लॉकेट और मोबाइल फोन छीन लिया। घायल युवक स्वधेश चौहान बरखेड़ी कला का निवासी है और प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।