गुना नगर: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, TET अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करते हुए दिया ज्ञापन
गुना में मध्य प्रदेश अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई ने 8 अप्रैल को जिले के शिक्षकों के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने कहा, कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त की जाए, सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करने की मांग की। TET को शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।