गाज़ियाबाद: वसुंधरा स्थित आवास विकास के दफ्तर पर सिद्धार्थ विहार की 12 समितियां ने प्रदर्शन किया
आवास विकास ने 1 साल पहले सिद्धार्थ विहार की 12 समितियां को 170 करोड़ का नोटिस भेजा था, जिसको लेकर समिति के लोग लगातार आवास विकास के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। आज भी 12 समितियां के लोगों ने मिलकर आवास विकास ऑफिस पर नोटिस खत्म करने को लेकर प्रदर्शन किया। नोटिस नहीं खत्म करने पर आवास विकास के अधिकारियों को अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।