होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: प्रभारी डीएसओ नीता करी ने बताया, जिले के 142 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीदी
नर्मदापुरम में प्रभारी डीएसओ नीता कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 142 खरीदी केंद्र निर्धारित किए गए हैं और 3500 से अधिक स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। चयनित केंद्रों पर खरीदी शुरू भी कर दी गई है और किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल तकनीकी दिक्कतों और स्लॉट बुकिंग में देरी के कारण नर्मदापुरम में गेहूं खरीदी की रफ्तार धीमी बनी।