शिवपुरी नगर: कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर संडे एक्शन: कलेक्ट्रेट के पास से अतिक्रमण हटाया गया
शिवपुरी शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर रविवार को दोपहर 2 बजे नगर पालिका की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।